Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

तिलका हुल बीर के नेतृत्व में ट्राईबल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम-2019(National Conference) जमशेदपुर में सफलपुर्वक आयोजन।

तिलका हुल बीर के नेतृत्व में ट्राईबल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम-2019(National Conference) जमशेदपुर में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि एंव संयोजक मंडली
झारखंड के जमशेदपुर शहर के टीसीसी,सोनारी में तीन दिवसीय सम्मेलन ट्राईबल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम-2019(National Conference) का आयोजन 21 जुलाई 2019 से 23जुलाई तक तिलका हुल लीडर्स के द्वारा किया गया ।
सम्मेलन में उपस्थित लीडर्स
इस कार्यक्रम में भारत राज्य के पांच राज्यों झारखंड,बिहार,पश्चिम बंगाल,उड़ीसा,असम व त्रिपुरा के आदिवासी प्रतिनिधि शिरकत किए थे।युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन हेतु भारत में आदिवासी समुदायों का इस तरंह कार्यक्रम पहली बार हो रहा है।यह तीन दिवसीय कार्यक्रम था,प्रत्येक दिन अलग-अलग गेस्ट अतिथियों ने कार्यक्रम को दिए गए विषय पर संबोधित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व आईपीएस श्याम सुंदर हांसदा
पहले दिन के कार्यक्रम की शुरुआत जुगसलाई तोरोप परगाना दशमत हांसदा के वक्तव्य से आंरभ हुई।उन्होंने आदिवासी समाज व्यवस्था के बारे में युवाओं का मार्गदर्शन किया।प्रथम सत्र के दुसरे भाग में आईएएस धनंजय हेम्ब्रम ने अधिसूचित क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारों के बारे में बताया।चायकाल के बाद द्वितीय सत्र में भाषा एंव साहित्यिक विकास के संदर्भ में ओलचीकि के विकास एंव प्रगति पर डाॅ. गुमदा मार्डी ने प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दुसरे दिन उड़ीसा राज्य के पूर्व आदिवासी आईपीएस श्याम सुंदर हांसदा ने भी अधिसूचित क्षेत्र पर प्रकाश डाला ।उसके बाद ओलचीकि के विकास एंव प्रगति पर बाघराय हेम्ब्रम ने प्रकाश डाला जो वर्तमान समय में नोहा ट्रस्टी के संचालक भी है।द्वितीय सत्र में गोपाल मुर्मू द्वारा संथालों का इतिहास से सभी को अवगत कराया ।
झारखंड के गांव का भ्रमण करते हुए तिलका हुल लीडर्स 
ट्राईबल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम का तीसरा दिन बहुत ही अहम एंव महत्वपूर्ण रहा।प्रातःकाल में अलग-अलग राज्यों से आए सभी लीडर्सो को जमशेदपुर के प्रसिद्ध गांव तालसा का भ्रमण कराया गया जहाँ वर्तमान समय में भी सफ़ेद मिट्टी,लाल मिट्टी मिलता है। इसके अलावा तालसा गांव के "रानी तालाब " का दर्शन कराया गया,जहाँ वर्ष भर जल रहता है।
इसके अलावा तालसा गांव के मांझी बाबा ने सभी लीडर्स को जाहेर थान लेके गए,जहाँ सभी लोगों ने अपना माथा टेका व आशीर्वाद लिया।इन सभी लीडर्स का मार्गदर्शन सुकुमार सोरेन कर रहे थे ।
लीडरशिप डेवलपमेंट कार्यक्रम में राजु मुर्मू अपने विचार रखते हुए 
तीसरे दिन के प्रथम सत्र में तिलका मांझी एग्रो प्राईवेट लिमिटेड के निर्देशक राजु मुर्मू ने रोजगार ;अर्थव्यवस्था एंव वन्य उत्पादों के ऊपर विचार रखा एंव युवाओं को महत्वपूर्ण व्यवसायों के बारे में बताया।उसके बाद मदनमोहन सोरेन ने भाषा एंव साहित्यिक विकास पर विचार व्यक्त किये,वे वर्तमान समय में साहित्य अकादमी,दिल्ली के सदस्य हैं।कार्यक्रम के दुसरे सत्र में जितराय हेम्ब्रम (सोशल राईटर व पुर्व एक्स. अधिकारी,टाटा स्टील) ने बापला,भाडान एंव सामाजिक व्यवस्था के बारे में युवाओं का मार्गदर्शन किया।इस कार्यक्रम का समापन जुगसलाई तोरोप परगाना दशमत हांसदा के वक्तव्य से हुआ।इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में बहुमूल्य एंव महत्वपूर्ण योगदान सुकुमार सोरेन का रहा है,जिन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक,यूट्यूब के माध्यम से युवाओं को महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करते थे।
इस कार्यक्रम उद्देश्य यह है कि युवा पीढ़ी अपने समाज को सही दिशा में ले जा सके एंव अपनी मातृभाषा,कला-संस्कृति व परंपरा को न भूलें।आदिवासी फेसबुक ग्रुप खेरवाल के एडमिन महोदया सुमित्रा बेसरा ने भी सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग के बारे में युवाओं को सुझाव दिया।सुकुमार सोरेन एंव कमिटी सदस्यों ने कार्यक्रम का संचालन बहुत ही बेहतर ढंग से किया।
 इस कार्यक्रम में भारत राज्य के पांच राज्यों के आदिवासी प्रतिनिधि के रूप में झारखंड से विक्रम मुर्मू,सोनाराम मुर्मू सुनील हेम्ब्रम,सुनील बास्के,पश्चिम बंगाल से मार्शल हांसदा,भारत हांसदा,असम राज्य से दुर्गा मुर्मू,सकला मुर्मू,बिहार से दीपनारायण हांसदा,उड़ीसा से लक्ष्मण मुर्मू, कृष्णा मंराण्डी एंव इसके अलावे और भी कई लोग अभिभावक के रुप में रघुनाथ मांझी,खाल्को मांझी आदि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम को मीडिया काॅवरेज के रूप सरना टुडे एंव आदिम जुमिद यूट्यूब चैनल काॅवरेज कर रहे थे। सरना टुडे स्वतंत्र रुप से आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्य करती है।इनका अपना ब्लॉग पेज भी है एंव सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर फाॅलो कर सकते हैं ।
टीसीसी,सोनारी का मुख्य द्वार 

कार्यक्रम में आए प्रतिनिधि द्वारा मचान पर बैठ कर आंनद लेते हुए । 
मचान से उतरते हुए प्रतिनिधि सदस्य 

ट्राईबल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के संयोजक सुकुमार सोरेन अपने पोज में 
पांच राज्यों के आदिवासी प्रतिनिधि


यदि आप किसी कारणवश इस ट्राईबल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल नहीं हो पाए तो आप हमारे आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जाकर इस कार्यक्रम के लाईव स्ट्रीम विडियो देख सकते हैं।





www.youtube.com/c/SarnaToday
Follow us on Social Media:
www.facebook.com/SarnaToday
www.twitter.com/SarnaToday
www.instagram.com/sarna_today
Read Official Blog:
www.sarnatodayofficial.blogspot.com
Send Your Feedback:
sarnatodayofficial@gmail.com



Post a Comment

5 Comments

  1. आपके इस सराहनीय कार्य के लिए तहे दिल से धन्यवाद आपके जैसे युवा साथी की जरूरत है समाज को क्योंकि हम एक साथ मिलकर ही सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं और यह मार्ग किसी एक विशेष व्यक्ति पर निर्भर नहीं है हमारा विचार सामाजिक और सामुदायिक है इसलिए आप तमाम साथी और खासतौर पर सरना मीडिया को मैं धन्यवाद देना चाहूंगा जिस ने इस प्रोग्राम को इस दुनिया के उन तमाम लोगों तक पहुंचाया जो इस प्रोग्राम में शरीफ ना होने के बावजूद भी इस प्रोग्राम के बारे में जानकारी ली और हमेशा जानकारी पाते रहे इसके लिए मैं तहे दिल से विक्रम मुर्मू जी को धन्यवाद देना चाहूंगा और इसकी इस ब्लॉग को हमेशा सहयोग करते रहूंगा और मेरा पूरा टीम सरना मीडिया को धन्यवाद देती है और हम आपके साथ हमेशा से जुड़े रहेंगे इसी आशा और उम्मीद के साथ आपको अंतर्मन से बहुत-बहुत धन्यवाद हुल जोहार

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपको भी इस सराहनीय कार्य के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं हुल जोहार सुकुमार जी!हमारा सहयोग परस्पर रूप से हमेशा रहेगा। आप भी इसी तरह हमारे आदिवासी समाज में जागरूकता अभियान चलाते रहे,ताकि समाज के लोग अपने मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों से परिचित हो सके।

      Delete
  2. सरना टुडे को बहुत बहुत धन्यवाद🙏🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  3. Adivasiyon ka ek matra awaz "sarna today".

    ReplyDelete

Thank You For Appriciate...