Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगी पद्मश्री जमुना टुडू, बड़े पर्दे पर जल्द आएगी लेडी टार्जन की बाॅयोपिक!

सरना टुडे,जमशेदपुर:
सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगी पद्मश्री जमुना टुडू, बड़े पर्दे पर जल्द आएगी लेडी टार्जन की बाॅयोपिक!

यह आदिवासी समाज के लिए बहुत ही गर्व का पल होगा।वन एवं पर्यावरण के संवर्द्धन व संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्यों के लिए पद्मश्री सम्मान पाने वाली लेडी टार्जन जमुना टुडू की बायोपिक बनेगी।इसका निर्माण फिल्म निर्माण से जुड़ी मुंबई की कंपनी ए विलेज टॉकीज प्रोडक्शन करेगी।जमुना के संघर्षपूर्ण जीवन पर बायोपिक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मुंबई के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक चिलुकुरी प्रसाद एवं कथा लेखक धर्मेंद्र बघेल चाकुलिया पहुंचे। शहर के काकड़ीशोल स्थित जमुना टुडू के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।

बातचीत के बाद फिल्म निर्माता ने जमुना टुडू से अनुमति लेकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी लिया। दोनों ने बताया कि इस साल के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
जमुना टुडू के रोल के लिए #विद्या_बालन या #सोनाक्षी_सिन्हा प्रस्तावित है एंव उनके नाम की चर्चा चल रही हैं।जमुना के गांव मुटुरखाम, चाकुलिया के अलावा रांची एवं झारखंड के अन्य कई हिस्सों में फिल्म की शूटिंग होगी। महेंद्र सिंह धौनी के बाद जमुना टुडू संभवत: झारखंड की दूसरी शख्सियत होंगी जिन पर पूरी फिल्म बनने जा रही है।
Follow us on Social Media:
Subscribe Official YouTube Channel:

Post a Comment

2 Comments

Thank You For Appriciate...