![]() |
| चित्र: गिरीश चंद्र मुर्मू |
■ गिरीश चंद्र मुर्मू, भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) तीन साल के कार्यकाल के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन और खाद्य और कृषि संगठन सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बाहरी लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया है।
■ गुजरात कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के रिटायर अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू का कैग के तौर पर कार्यकाल 20 नवंबर 2024 तक होगा।
सरना टुडे, नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को भारत के नियंत्रक एवं महालेेखापरीक्षक (CAG) के पद की शपथ ली. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि गिरीश चंद्र मुर्मू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कैग के पद की शपथ दिलाई. इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित समारोह में मुर्मू ने कैग के रूप में शपथ ली. गुजरात कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के रिटायर अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू का कैग के तौर पर कार्यकाल 20 नवंबर 2024 तक होगा।

0 Comments
Thank You For Appriciate...