Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

झारखंड कला संगम द्वारा नववर्ष मिलन समारोह " जश्न-ए-झाकास " का आयोजन, शहर के गणमान्य व्यक्ति शिरकत किए।

 जश्न_ए_झाकास : झारखंड कला संगम द्वारा नववर्ष मिलन समारोह " जश्न-ए-झाकास " का आयोजन, शहर के गण्मान्य व्यक्ति शिरकत किए।

सरना टुडे,जमशेदपुर: पिछले साल के चुनौतियों से निपटने के बाद झारखंड कला संगम द्वारा जमशेदपुर अंतगर्त ब्यांगबिल, सून्दरनगर स्थित सामुदायिक भवन में वार्षिक नववर्ष मिलन समारोह " जश्न-ए-झाकास " कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुराने लक्ष्यों की समीक्षा कर नए लक्ष्यों के साथ इस वर्ष की रणनीति बनाई गई।झारखंड कला संगम पिछले दो वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, खेल एंव अन्य क्षेत्रों में कार्यरत है।कान्हु मुर्मू ने इस संस्थान के पिछ्ले दो वर्षों का प्रजेंटेशन दिया तथा सभी से सहयोग की अपेक्षा की।कोरोना काल में झारखंड कला संगम के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों की सहायता की है तथा गरीब लोगों को राशन इत्यादि उपलब्ध कराया गया था।


कान्हु मुर्मू मंच से विचार साझा करते हुए
सम्मानित वक्ताओं ने अपने बहुमूल्य विचार रखें।कार्यक्रम में आए सभी सदस्यों का एक-दूसरे से परिचय हुआ।कार्यक्रम का संचालन अर्जुन समद ने किया।उपस्थित लोगों कार्यक्रम के बाद लजीज व्यंजनों का लुप्त उठाया।

अर्जुन समद मंच का संचालन करते हुए 
इस कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी,ब्यांगबिल मुखिया निरध सिंह, एडवोकेट फूदन मुर्मू,डोमन टुडू (रूसिका),विक्रम मुर्मू (सरना टुडे),सुरेश देवगम (अध्यक्ष,झारखंड कला संगम),विजय मुर्मू (हो. अध्यक्ष), कान्हु मुर्मू (उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया,केरवाडूंगरी),अर्जुन समद (सचिव),गणपत करूवा,सागर सिंह,बबलु मुर्मू,कृष्णा कालिंदी,अजय महतो (प्रोग्राम को- ऑर्डिनेटर),मेघराम चंद्र, सिलाई मांझी,नेमो (कोषाध्यक्ष),राजाराम मुर्मू ,सुरेश टुडू व अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति उपस्थित थे।

जश्न-ए-झाकास कार्यक्रम तस्वीरों में कूछ झलकियाँ:

मंच का डेकोरेशन 

अतिथियों की बैठने की व्यवस्था
कार्यक्रम का वीडियो:



Post a Comment

0 Comments