Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

खुकड़ाडीह में मनाया गया बाहा बोंगा,ग्रहण किया सोड़े व सारजोम बाहा !

जमशेदपुर के सून्दरनगर थाना अंतर्गत खुकड़ाडीह में शुक्रवार को जाहेर थान में धूमधाम के साथ बाहाबोंगा मनाया गया। इस अवसर पर प्रकृति की उपासना की गई। सर्वप्रथम नाइके बाबा सह माझी बाबा लखन चंद्र बास्के की अगुवाई में मारंग बुरू जाहेर आयो लिटा गोसाई मोड़े को तुरई की पूजा अर्चना सखुआ और महुआ के फूल से किया गया।

नायके बाबा द्वारा पुजा-अर्चना

जाहेर थान में नायके बाबा और ग्रामीणों ने अपने इष्ट देवता का पूजा अर्चना करते हुए गांव समाज के सुख समृद्धि महामारी, रोगमुक्त समाज, मौसम के समय अनुसार आगमन, अच्छी बारिश, किसानों की उपज में बढ़ोतरी, आपसी भाईचारा की कामना किया गया। मुर्गा और बकरा की बलि दी गई। खिचड़ी बनाकर सामूहिक रूप से ग्रहण किया गया। नायके बाबा ने सखुआ का फूल प्रसाद स्वरूप सभी को प्रदान किया। महिलाओं ने भी सखुआ का फूल को अपने जुड़े में और पुरुष ने अपने कान में लगाया। जाहेर थान में पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ बाहा नाच भी किया गया। अंत में नाच गान के साथ नायके बाबा को उनके घर तक पहुंचाया गया।

जाहेरथान जाने के दौरान नायके दाराम नाच 

शाम को खुकड़ाडीह चौक पर बाहा नाच के कारण वाहनों का आवागमन अवरूद्ध हो गया, कूछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। प्रशासन के लोगों ने दोनों दिशाओं के वाहनों को रोक दिया तथा नायके दाराम नाच दल को पार होने के बाद वाहनों को सुचारू रूप से चलने दिया गया।

खुकड़ाडीह जाहेरथान का सुन्दर व मनमोहक दृश्य 

इस अवसर पर पूर्व माझी बाबा बुंडू मुर्मू , वर्तमान माझी बाबा सह नायके लखन बास्के, जोग माझी सुनाराम मुर्मू एंव दिकू मुर्मू, राजाराम मुर्मू,विक्रम मुर्मू, रविलाल बास्के,सुशील सोरेन, दुर्गा सोरेन,गालुराम मुर्मू,बाबुलाल मुर्मू,केटो हांसदा,गणेश मुर्मू,धार्मु मुर्मू, सोमाय हेम्ब्रम, रामदास मुर्मू, छोटराय हांसदा ,कांतो हांसदा,बबलु हांसदा,रवि सोरेन, लेपा हेम्ब्रम,सुनील हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

खुकड़ाडीह जाहेरथान में बाहा बोंगा के मनमोहक तस्वीर:











Post a Comment

0 Comments