Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला, सून्दरनगर थानान्तर्गत हितकू पंचायत के केड़ो गांव में आदिम मार्शाल आखड़ा द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में वीर शहीद बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया किया गया.


सरना टुडे, जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला, सून्दरनगर थानान्तर्गत हितकू पंचायत के केड़ो गांव में आदिम मार्शाल आखड़ा द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में वीर शहीद बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया किया गया. इस कार्यक्रम में आदिम मार्शाल आखड़ा के सक्रिय सदस्य, ग्रामीण व आमंत्रित अतिथिगण शामिल हुए. अतिथिगण के रूप में आदिम ओवार आखड़ा के संस्थापक सुनिल हांसदा ने वीर शहीद बिरसा मुंडा के आदमकद मूर्ति पर मामाल्यार्प किया. उन्होनें अपने वक्तव्य में कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन ही देश को समानता व न्यायसंगत रूप से चलाने के लिए संविधान को लागू किया गया. इस संविधान के निर्माण में बाबा भीमराव अंबेडकर का बहूत बहुमूल्य योगदान रहा हैं. हमें देश के वीर शहीदों को आज के यादकर सम्मान देना चाहिए एंव आज के युवा पीढ़ी को उनकी वीरगाथा बताना चाहिए. देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबा तिलका मांझी (मुर्मू) ने आजादी का शंखनाद किया था और उसके बाद ही अन्य वीर शहीदों ने उनके नक्शेकदम पर चलकर आगे देश को आजादी दिलाई. इस कार्यक्रम की तैयारी में मनोज मार्डी, दीपक बास्के, कार्तिक मार्डी, राहूल बास्के एंव बबलू मार्डी का विशेष योगदान था. इस कार्यक्रम में सूनिल हेम्ब्रम, बबलू महतो,मोतीलाल भूमिज, मनोज मार्डी, राजुलाल भूमिज, आशिष मुर्मू, आदान मुर्मू , श्यामल बास्के, कमल भूमिज, दुर्गा भूमिज अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments