धाड़ दिशोम के देश परगाना बैजू मुर्मू द्वारा संताल समुदाय के लिए विशेष चिरग़ाल संदेश जारी किया गया है. इस चिरग़ाल संदेश में संताल समुदाय के रीति-रिवाज का अनुपालन करने का आह्वान किया गया है. संताल समुदाय का माघ मास का पहला दिन ही नव वर्ष होता है, माघ मास के मुलुग् मोणे माहा में प्रत्येक संताल गांवों में माघ बोंगा होता है.
इसमें सभी के लिए कूशलमंगल की कामना की जाती हैं. इस विशेष संदेश में अन्य धार्मिक गतिविधियों में शामिल होना वर्जित कहा गया है तथा इससे संताल समुदाय के धार्मिक विश्वास अटूट रहें. शिक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित के लिए कहा गया हैं. बच्चों को व्यावहारिक जीवन का शिक्षा दें एवं सामाजिक विकास में सहयोगी बनांए.

0 Comments
Thank You For Appriciate...