सरना टुडे, राईरंगपुर : पारसी सिंग चांदो पं० रघुनाथ मुर्मू महाल माडवा एवं सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के संयुक्त प्रयास से दुसरी बार 31 जनवरी 2026 को माघ बोंगा गुरु हिरि (गुरु दर्शन) के अवसर पर राईरंगपुर के डांडबूस (डाहारडीह) में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी ओल गुरु पं० रघुनाथ मुर्मू के सुपौत्र सह माडवा के अध्यक्ष भीमवार मुर्मू एवं 80 बार के आदिवासी रक्तदाता राजेश मार्डी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि संताली लिपि "ओल चिकि" के निर्माता ओल गुरु पं० रघुनाथ मुर्मू के गुरु दर्शन के लिए बिहार, बंगाल, ओड़िशा, झारखंड तथा आसाम के अलावा नेपाल, भूटान और बंगलादेश से भी लाखों की संख्या में श्रृद्धालु आते हैं।
इसी अवसर पर सुबह 7 बजे से नायके द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी और उसके बाद अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। फिर सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
![]() |
| ट्राइबल ब्लडमैन राजेश मार्डी |



0 Comments
Thank You For Appriciate...