Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

अबुआ दिशोम बजट के श्रेष्ठ सुझाव के लिए जमशेदपुर के गोपी हांसदा को प्रशस्ति पत्र देकर झारखंड सरकार द्वारा सम्मानित किया गया.

जमशेदपुर के गोपी हांसदा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए 

अबुआ दिशोम बजट के श्रेष्ठ सुझाव के लिए जमशेदपुर के गोपी हांसदा को प्रशस्ति पत्र देकर झारखंड सरकार द्वारा सम्मानित किया गया. गोपी हांसदा सरजमदा, जमशेदपुर के निवासी हैं व सिदो कान्हू हूल गांवता और आदिम ओवार आखड़ा के सक्रिय सदस्य एंव सक्रिय समाजिक कार्यकर्त्ता है. इससे जमशेदपुर में खूशी का माहौल हैं. सिदो कान्हु हूल गांवता, खुकड़ाडीह एवं आदिम ओवार आखड़ा, बानाडूंगरी (हितकू) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अबुआ दिशोम बजट के लिए सुझाव पर चर्चा-परिचर्चा ऑनलाइन गुगल मीट रखा गया था. इस बैठक में अबुआ दिशोम बजट के लिए सदस्यों से सुझाव संबंधित पर विचार-विमर्श किया गया. इस बैठक में गोपी हांसदा ने भी भाग लिया था. अबुआ दिशोम बजट के लिए श्रेष्ठ सुझावों में शामिल होने से सिदो कान्हु हूल गांवता एंव आदिम ओवार आखड़ा के सदस्यों में खूशी की लहर हैं. मुख्यमन्त्री वित्त विभाग की ओर से आयोजित अबुआ दिशोम बजट संगोष्ठी-2026-27 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड 25 वर्षों का सफर तय कर चुका है। ऐसे में इस बार राज्य के लिए मजबूत और बहुआयामी बजट की आवश्यकता है। बजट ऐसा हो, जो इस युवा राज्य की संभावनाओं को आकार दे सके। बजट संतुलित, समावेशी और व्यापक हो, जिसमें जन आकांक्षाएं परिलक्षित हो और विकास को भी गति मिले। बजट ऐसा होना चाहिए, जो हर वर्ग और क्षेत्र को पूरी मजबूती के साथ आगे ले जा सके।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्रेष्ठ सुझाव देने वाली स्वाति बंका, किशोर प्रसाद वर्मा और गोपी हांसदा को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments