सरना टुडे, न्यूज ब्यूरो : अंतरराष्ट्रीय संताल परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू ने वर्तमान परिदृश्य में हो रहे घटनाक्रम को देखते हुए कहा है कि " JPSC और JSSC Exams के नाम से यूट्यूब चैनल तैयार कर संताल समाज के रीति-रिवाज को गलत व भ्रामक दिखाने वाले को लीगल नोटिस भेजा जाना चाहिए !🤛 "
अधूरी जानकारी बहुत ही विनाशकारी होती है ,क्योंकि इसे आज की संताल समुदाय के नई पीढ़ी सच मानकर उसका अनुसरण करेंगी, अत: संताल समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी वर्ग व समाज सुधारकों को इस पर ध्यान दें, अन्यथा इसके परिणाम बौद्धिक रूप से नुकसानदायक होगी. नरेश मुर्मू के कथन का कई लोगों ने समर्थन किया हैं.

0 Comments
Thank You For Appriciate...