Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भारत बनाम इंग्लैंड : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने भारत को छठी बार दिलाया खिताब !

सरना टुडे, स्पोर्ट्स डेस्क : 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को 311 रनों पर ही रोक दिया। वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट।

भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी।

भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसले किया। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने निर्धारित 50 ओवरों में 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी तूफानी पारी खेलते हुए टीम के लिए 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 80 गेंदों में 175 रन जोड़े।

आपको बता दें, यह अंडर 19 विश्व कप फाइनल का सबसे तेज शतक (सबसे कम गेंदों पर) और सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। सूर्यवंशी ने अनमुक्त चंद के 2012 के 111* रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

उन्होंने कप्तान अयुष म्हात्रे (53 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 142 रन जोड़े। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी (32), विहान मल्होत्रा (30) और अभिज्ञान कुंडू (40) ने मध्यक्रम को संभाला। आखिरी ओवरों में कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए। 

इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट चटकाए।

412 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही। बेन डॉकिन्स (66 रन) और बेन मेयस (45) ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े, लेकिन 177/7 के स्कोर पर टीम लड़खड़ा गई। 

हालांकि, कैलेब फॉल्कनर ने 67 गेंदों पर 9 चौके, 7 छक्कों की मदद से 115 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने जेम्स मिंटो (28) के साथ आठवें विकेट के लिए 92 रन जोड़े, लेकिन 300 रनों के पार पहुंचते-पहुंचते इंग्लैंड 311 पर ऑलआउट हो गई।

भारत के गेंदबाज आरएस अम्ब्रिश ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 9 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट झटके। दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट झटके। अयुष माहत्रे ने एक विकेट लिया। 

यह भारत का छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब था और इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया से दो खिताब की बढ़त बना ली, जो इस प्रतियोगिता के इतिहास में दूसरी सबसे सफल टीम है।

IND vs ENG, U19 World Cup 2026, फाइनल स्कोर 

भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया।

भारत (50 ओवर में 411/9) - वैभव सूर्यवंशी 175, जेम्स मिंटो 3/63 

इंग्लैंड (40.2 ओवर में 311/10) - कैलेब फाल्कनर 115, आरजे अंबरीश 3/56

Post a Comment

0 Comments