केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि झारखंड में UDAN योजना के तहत 4 नए एयरपोर्ट जल्द शुरू किए जाएंगे. ये एयरपोर्ट बोकारो, दुमका, जमशेदपुर और हजारीबाग में विकसित किए जा रहे हैं. इससे राज्य में हवाई संपर्क बेहतर होगा और पर्यटन व आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.
शहरवासियों के लिए बड़ी राहत और गर्व की खबर है। सोनारी एयरपोर्ट का विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिससे शहर की हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान मिलने वाली है।
सूत्रों के अनुसार, मई 2026 से IndiaOne Air नए एयरबेस और आधुनिक विमानों के साथ अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। इसके बाद जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर की यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान, सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगी।
इस विस्तार से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। लंबे समय से जिस बेहतर हवाई सुविधा का इंतजार था, क्या वह सपना अब साकार होता नजर आ रहा है।

0 Comments
Thank You For Appriciate...