
सरना टुडे, न्यूज ब्यूरो : जमशेदपुर के ट्राइबल ब्लड मैन राजेश मार्डी को कोल्हान प्रमंडल में सर्वाधिक 80 बार रक्तदान करने व ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए 07 मार्च 2026 शनिवार को प० बंगाल के विधान नगर, सिलिगुड़ी (दार्जिलिंग) में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा । यह सम्मान उन्हें अंतरराष्ट्रीय संताल परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय आदिवासी संताल सम्मेलन के एक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रदान किया जाएगा । यह जानकारी स्वयं राजेश मार्डी ने दी हैं । विदित हो कि राजेश मार्डी करीब 20 वर्षों से रक्तदान के प्रति ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर रहे हैं और वे विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर भी आयोजित करते हैं । स्वयं भी अब तक अपने जीवन काल में 80 बार रक्तदान कर कोल्हान प्रमंडल के अकेले आदिवासी युवा बनने का ऐतिहासिक गौरव हासिल किए हैं । यही नहीं जरुरतमंद लोगों को समय पर ब्लड भी उपलब्ध कराते हैं । आयोजकों द्वारा निमंत्रण मिलने के बाद राजेश मार्डी बहुत उत्साहित हैं और उन्होंने इसके लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया हैं। फिलहाल पैर में फ्रेक्चर होने के बाद राजेश मार्डी अभी अपने घर पर ही स्वास्थ्य सुविधा ले रहे हैं । राजेश मार्डी की इस उपलब्धि पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, वीवीडीए झारखंड के सदस्य व नई जिंदगी परिवार के सभी साथियों ने उन्हें बधाई दी हैं।
दस थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को गोद लेकर हर महीने रक्त उपलब्ध कराते हैं राजेश मार्डी -
आरोही सोरेन, रासुनचोपा पोटका
सुमन टुडू, महेशडूबा घाटशिला
सचिन मुर्मू, चिरुगोड़ा घाटशिला
अरुण तापे, नांदुप सुंदरनगर
आर्यन मुर्मू, कुईलीसूता मुसाबनी
प्रिया टुडू, मोड़दा डुमरिया
निशा कंसारी, राजदोहा नरवा
विमला सोरेन, रुगड़ीडीह ओड़िशा
लिजा मुर्मू, कुमीरमुंडी ओड़िशा
सुमन टुडू, सीनी सिदमा सराईकेला।
0 Comments
Thank You For Appriciate...