सरना टुडे के आधिकारिक फेसबुक पेज पर 6 दिसम्बर 2020 (रविवार) को शाम 4 बजे से लाईव वेबिनार होने वाली हैं। इस लाईव वेबिनार का विषय नए उभरते हुए संताली लेखकों के चुनौतियों पर आधारित हैं,जहाँ लाईव वेबिनार में अतिथि के रूप में चयनित लेखक अपने विचार एवं अनुभव साझा करेगें।इस लाईव वेबिनार में अतिथि के रूप में उभरते हुए लेखिका सारो हांसदा, रानी मुर्मू एवं लेखक कुना हांसदा उपस्थित रहेंगे।
![]() |
| सारो हांसदा ( देवदास ) |
सारो हांसदा की दो पुस्तकें पब्लिश हो चुकी हैं, " देवदास " को इन्होंने संताली भाषा में अनुवाद किया है। इस पुस्तक के मूल लेखक शरत चंद्र चट्टोपाध्याय है। वे बंगला साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार हैं।दूसरी पुस्तक " झारखंड रेना: हासा " ,यह पुस्तक संताली लेखक सी.आर. मांझी रचित " झारखंड के माटी " का अनुवाद है। साहित्य अकादेमी दिल्ली द्वारा वर्ष 2014 में सारो हांसदा को " देवदास " पुस्तक के अनुवाद के लिए सम्मानित किया गया था। 2015 में बेस्ट ओल चीकि शिक्षिका के लिए टाटा स्टील, जमशेदपुर द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
![]() |
| रानी मुर्मू ( होपोन मया: कुकमु ) |
रानी मुर्मू झारखंड की एक युवा लेखिका हैं,इन्होने दो पुस्तकें लिखी हैं। वर्ष 2015 में " न " एवं 2017 में " इंया: सोंसार " पब्लिश हो चुकी हैं। वर्ष 2018 में " होपोन मया: कुकमु " के रचना के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।इसके अलावा कई पत्र-पत्रिकाओं में कवितांए छपीकर है।
![]() |
| कुना हांसदा ( सगई गानांडे ) |
कुना हांसदा उड़ीसा के उभरते हुए लेखक हैं। उसने " सागाय गानाडे " पुस्तक की रचना की है तथा वर्ष 2019 में " युवा लेखक-2019" के सम्मान से ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन,उड़ीसा द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
इस लाईव वेबिनार में माॅडरेटर के रूप में सरना टुडे के फांऊडर व सीईओ विक्रम मुर्मू (जमशेदपुर) उपस्थित रहेंगे तथा कार्यक्रम को होस्ट सुशील मुर्मू (चेन्नई) करेंगे।
इस लाईव वेबिनार को आप सभी सरना टुडे के फेसबुक पेज पर लाईव प्रसारण देख सकते हैं तथा शाम 7 बजे से सरना टुडे के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं।पहले यह कार्यक्रम यूट्यूब चैनल पर प्रत्येक रविवार को शाम चार बजे प्रसारित किया जाता था, लेकिन अब इसका चार बजे प्रसारण फेसबुक पेज पर होता है तथा पुनः प्रसारण यूट्यूब चैनल पर शाम सात बजे से लाईव प्रीमियर होता है।
लाईव वेबिनार टीजर:




0 Comments
Thank You For Appriciate...