जमशेदपुर प्रखण्ड के एमजीएम थाना अन्तर्गत पं० रघुनाथ मुर्मू मेमोरियल फाउंडेशन, देवघर की ओर से अगामी 01 मई 2026 शुक्रवार को बईसख कुनामी के दिन संताली लिपि के जनक ओल गुरु पं० रघुनाथ मुर्मू के 121वीं जयंती समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा । वहीं देवघर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में लगातार चौथी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जो सुबह 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा । इस संबंध में फाउंडेशन के अध्यक्ष पिथो सोरेन व ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर राजेश मार्डी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर ब्लड सेंटर और सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा । सभी रक्तदाता अपनी अपनी आदिवासी पारंपरिक परिधान फुटा काचा व फुटा साड़ी में शामिल होगें । रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति सम्मान पत्र के साथ साथ विशेष रूप से उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा । फाउंडेशन के सदस्य अभी से रक्तदान शिविर की तैयारी में लग गए हैं और व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है । प्रचार करने वालों में मुख्य रूप से माझी बाबा सिमल मुर्मू, विकास सोरेन, रामकृष्ण सोरेन, बिमल मुर्मू, अर्जुन सोरेन, हराधन मुर्मू, छोटू सोरेन, सुनाराम मुर्मू, गुरुतन हांसदा, ठाकुर मुर्मू, बबलू टुडू, धीरेन सोरेन, दिलीप मुर्मू, विष्णु मुर्मू समेत कई सदस्य शामिल थे।

0 Comments
Thank You For Appriciate...