कोल्हान डिजिटल लाइब्रेरी ग्रुप व हैवेन ऑफ चिल्ड्रेन एजुकेशन की पहल पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर धालभूमगढ़ की रावताड़ा पंचायत में मंगलवार को डिजिटल लाइब्रेरी कोल्हान ग्रुप तथा हैवन ऑफ चिल्ड्रेन एजुकेशन की ओर से दो जगहों पर पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र का खोला गया।
प्रो. मित्रेश्वर ने इस पुस्तकालय से इस क्षेत्र में नया ऊर्जा उत्पन्न होने की बात कही। इसके लिए कोल्हान ग्रुप के संजय कच्छप का धन्यवाद दिया। उन्होंन बताया कि डिजिटल लाईब्रेरी कोल्हान ग्रुप का 32वां लाईब्रेरी है।
![]() |
| समारोह में सम्मिलित अतिथिगण |
पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र के उद्घाटन के पहले कारूवाकाटा गांव में " खेरवाल वोंशो धोरोम पुथी " के रचयिता डाॅ. रामदास टुडू के प्रतिमा पर अतिथियों ने फूल चढ़ाया।ज्ञात हो कि पद्मश्री प्रो. दिगंबर हांसदा के निधन के बाद उनके स्मृति में भारत का पहला पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र धालभूमगढ़ प्रखंड के रावताड़ा पंचायत के दूधपुसी गांव में खोला गया है।
![]() |
| सरना टुडे के फांऊडर विक्रम मुर्मू अपने रखते हुए |
पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र उद्घाटन समारोह की झलकियाँ तस्वीरों में :-









0 Comments
Thank You For Appriciate...