गणतंत्र दिवस सिर्फ एक राष्ट्रीय उत्सव नहीं है बल्कि यह उस दिन का सम्मान करने के लिए भी है जब भारत में संविधान लागू हुआ था। इसी दिन भारत लोकतांत्रिक देश बना था। देश में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 1950 में 26 जनवरी का ही वो दिन है जब भारत का संविधान लागू हुआ था। तब से यह सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहारों में से एक है। इस दिन बहादुर सैनिकों को सम्मानित किया जाता है और नई दिल्ली में एक भव्य परेड होती है। स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स इस दिन देशभक्ति कार्यक्रम और भाषण-निबंध प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेते हैं।
यह 1950 की याद दिलाता है जब इस दिन भारत के संविधान ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट की जगह ली थी और भारत एक गणतंत्र बन गया था। इस दिन भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। भव्य परेड में भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और विभिन्न भारतीय राज्यों की भागीदारी के साथ देश की ताकत और संस्कृति को दिखाया जाता है। हर बार गणतंत्र दिवस न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के विचारों को दर्शाता है जिनका उल्लेख संविधान में है।
26 जनवरी 1950 का दिन भारत के संविधान को लागू करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने की याद दिलाता है। तब से हर साल देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। मुख्य समारोह नई दिल्ली में होता है, जहां भारत के राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति शामिल होते हैं।
1947 में जब भारत आजाद हुआ था तो देश चलाने के लिए संविधान की जरूरत थी। डॉ. बी.आर. आंबेडकर (भारतीय संविधान का जनक) ने ड्राफ्टिंग कमेटी के साथ मिलकर संविधान तैयार किया था, इस कमेटी में जयपाल सिंह मुंडा भी शामिलथे। यह 26 नवंबर 1949 को बन गया था लेकिन लागू 26 जनवरी 1950 को हुआ था। तब से यह दिन हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भारत देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी (मुर्मू), सिदो-कान्हु, चांद-भैरव, फूलों-झानों, पोटो हो, मंगल पांडे, वीर शहीद कूंवर सिंह, बिरसा मुंडा, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्र शेखर आजाद,महात्मा गाँधी आदि शहीदों ने देश को बलिदान देकर स्वतंत्रता दिलाई।
हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है कि क्योंकि 1950 में इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। उसी दिन भारत एक गणतंत्र देश बना था। यह दिन हमें अपने संविधान का सम्मान करने की याद दिलाता है। यह हमें एक बेहतर भारत बनाने के लिए काम करने और दूसरों को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित करता है।
गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह भारत की उपलब्धियों, विरासत और विविधता में एकता का प्रदर्शन करते हैं। इस दिन बहादुर सैनिकों और नागरिकों को दिए जाने वाले सम्मान (जिन्हें वीरता पुरस्कार कहा जाता है) देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। पूरे देश के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों को इस दिन का महत्व सिखाने के लिए भाषण-निबंध और कला प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। बच्चे उत्साह से भाग लेते हैं। लोकतंत्र, समानता और न्याय के महत्व पर अपने विचार रखते हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह सिर्फ नई दिल्ली में ही नहीं बल्कि हर राज्य और शहरों में आयोजित किए जाते हैं। लोग राष्ट्रीय गीत गाते हैं और देश के लिए योगदान देने वालों को याद करते हैं। गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में होती है। यहां शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियां हर उम्र के लोगों को इस दिन का महत्व समझने और दूसरों को जागरूक करने में मदद करती हैं।
26 जनवरी का दिन हमें भारत के संविधान का सम्मान करना और देश के कानूनों का पालन करना सिखाता है। यह दिवस युवाओं को समाज में सकारात्मक योगदान देने, न्याय समानता और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। यह दिन हर नागरिक देश की प्रगति और अखंडता के प्रति एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ने के लिए है।
छात्रों के लिए यह दिन सिर्फ एक राष्ट्रीय छुट्टी नहीं बल्कि देश की लोकतांत्रिक भावना और एकता का उत्सव है। यह दिन हर नागरिक को देश के विकास के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित करना और संविधान के अधिकारों की रक्षा करना के लिए जागरूक करना है। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय को गर्व और देशभक्ति से भर देता है और लोकतांत्रिक भारत के सपने का सम्मान करता है।
एकता का संदेश :-
"अनेकता में एकता ही हमारी पहचान है,
तभी तो मेरा भारत देश महान है।"
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
" याद रखेंगे वीरों तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है,
हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है।
इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है,
झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है। "
सरना टुडे के तरफ से आप सभी भारतीयों को गौरवपूर्ण 76वाँ वर्ष गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व अभिनंदन!
आप हमारे वेबसाइट को नियमित से पढ़े, यहां पर आपको देश-विदेश के महत्वपूर्ण शिक्षाप्रद जानकारी मिलेगी, साथ ही अन्य सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स एंव युयूट्यूब पर भी पेज व चैनल को फॉलो कर ले।

0 Comments
Thank You For Appriciate...